Product Description
The Body Keeps The Score — now available in Hindi. A landmark book on trauma healing by Dr. Bessel van der Kolk.
"आघात के प्रति आपका दृष्टिकोण बदलने और आपको नई दिशा दिखाने वाली पुस्तक"
आघात (ट्रॉमा) जीवन का एक कठोर सत्य है। युद्ध के अनुभव, यौन शोषण, नशे के शिकार माता-पिता, पारिवारिक हिंसा... ऐसे कई कारणों से व्यक्ति भीतर तक आहत हो जाता है। आघात केवल मन पर ही नहीं, बल्कि शरीर और मस्तिष्क पर भी गहरा असर डालता है। इसका प्रभाव हमारी खुशी, क्षमता, रिश्तों, आत्म-नियंत्रण और विश्वास पर पड़ता है।
विश्व प्रसिद्ध आघात विशेषज्ञ डॉ. बेसल वैन डर कोल्क ने तीस वर्षों से अधिक समय तक आघातग्रस्त लोगों के साथ काम किया है। उन्होंने अपने अनुभवों से जो विभिन्न उपचार पद्धतियां विकसित की हैं, उन्हें इस पुस्तक के माध्यम से आपके सामने प्रस्तुत किया गया है। यह पुस्तक केवल दवाओं या परामर्श तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों को अपने जीवन को पुनर्गठित करने का मार्ग दिखाती है।
इस पुस्तक में आप पाएंगे
आघात से उबरने में न्यूरोप्लास्टिसिटी का उपयोग
ध्यान, न्यूरो फीडबैक, खेल और योग जैसी उपचार पद्धतियां
आघात से उबरने में रिश्तों की भूमिका
शरीर और मस्तिष्क के बीच का गहरा संबंध
मन और मस्तिष्क को समझने में एक नई क्रांति
योग साधना और EMDR उपचार पद्धतियां
स्वास्थ्य में मस्तिष्क, मन और शरीर का अंतर्संबंध