Product Description
पाँच किताबों का सेट
अपने मन और विचारों पर बेहतर नियंत्रण विकसित करने के लिए ये पाँचों पुस्तकें मिलकर आपको ओवरथिंकिंग से मुक्त होने, गहरी आत्म-जागरूकता विकसित करने, सकारात्मक आत्म-संवाद अपनाने और अधिक मजबूत व संतुलित मानसिकता बनाने में सहायता करती हैं।
1) स्टॉप ओवरथिंकिंग
(ज़्यादा सोचना बंद कीजिए...)
ओवरथिंकिंग अप्रसन्नता का सबसे बड़ा कारण है। कभी समाप्त न होने वाले विचारों के फंदे में नहीं फंसे। वर्तमान में रहें और अपने दिमाग़ को उन चीज़ों से दूर रखें जिनका कोई महत्व नहीं है। इस पुस्तक से आप अपने विचारों पर नियंत्रण करने और मानसिक आदतों को बदलने में सक्षम हो सकेंगे।
ज़्यादा सोचने के परिणाम
तनाव दूर करने का फार्मूला
स्ट्रेस डायरी और दैनिकी
समय, ऊर्जा और इनपुट्स का प्रबंधन
तत्काल उत्साह कैसे प्राप्त करें
सकारात्मक सेल्फ टॉक
भावनाओं पर नियंत्रण कैसे प्राप्त करें
2) द यूनिवर्स हैज़ योर बैक
(डर को विश्वास में परिवर्तित करें)
'ब्रह्मांड आपके साथ' एक प्रेरणादायी पुस्तक है। इसमें डर को विश्वास में कैसे परिवर्तित करें और जीवन में दैवीय मार्गदर्शन कैसे प्राप्त करें, इस विषय में गहनता से बताया गया है।
3) ट्रांसफॉर्म योर सेल्फ टॉक
(आत्मसंवाद परिवर्तन)
आत्मसंवाद बदलने का मतलब है, अपने आपको जीवन भर बताई हुई शक्तिहीन करने वाली कहानी को बदलना। यह पुस्तक आपकी हर मानसिक आदत का विश्लेषण करके आपके आत्म-संवाद को नया रूप देगी।
आत्मसंवाद का विज्ञान
अपने भीतर के आलोचक से मिलिए
आत्मजागृति की कुंजी
सोचने के तरीके
थ्री स्टेप कॉग्निटिव थैरेपी
नकारात्मक आत्मसंवाद को कैसे बदलें
4) द आर्ट ऑफ सेल्फ अवेयरनेस
(आत्म-जागरूकता की कला)
'द आर्ट ऑफ सेल्फ अवेयरनेस' आपको आपके भीतर की यात्रा पर ले जाती है। यह जोखिम भरी और असुविधाजनक लग सकती है, लेकिन इसके अंत में मिलने वाला प्रतिफल निश्चित ही सुखदायी और सुंदर होगा।
5) डिजाइनिंग द माइंड
(साइकीटेक्चर के सिद्धांत)
यह किताब आपके मनोवैज्ञानिक विकास की गहराइयों में एक रोचक छलांग लगाने की तरह है। इसमें मनोवैज्ञानिक मेनीफेस्टो के साथ व्यावहारिक आत्म-विकास गाइड भी शामिल है — मार्कस ऑरीलियस, लाओ त्सु, फ्रेडरिक नीत्शे और अब्राहम मास्लो जैसे महान चिंतकों की शिक्षाओं पर आधारित।